भास्कर न्यूज | पाली देसूरी थाना क्षेत्र के घाणेराव गांव में दुदापुरा सड़क मार्ग पर शुक्रवार देर रात को एक कार मकान की चबूतरी से टकरा गई। हादसे में कार सवार सकाराम घांची निवासी दुदापुरा की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करा पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने बताया कि दुदापुरा गांव का सकाराम घांची शुक्रवार देर रात को घाणेराव में शादी समारोह से अपनी कार में गांव दुदापुरा लौट रहा था। रास्ते में एक मोड़ पर बेकाबू होकर सड़क मकान की चबूतरी से टकरा गई, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से सकाराम की मौत हो गई।


