शादी से 28 दिन पहले युवक की मौत:भंडरिया में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर, परिवार में पसरा मातम

झारखंड के गढ़वा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। भंडरिया थाना क्षेत्र में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मर्दा निवासी दयानंद सिंह (26) के रूप में हुई है। दयानंद अपने दोस्त मणिकांत लकड़ा (17) के साथ बाइक से भंडरिया जा रहा था। नौका स्थित परभन मंदिर के पास उनकी बाइक एक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दयानंद की मौके पर ही मौत हो गई। बिराजपुर में होनी थी शादी स्थानीय लोगों ने घायल मणिकांत को प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर के सदर अस्पताल भेज दिया। दयानंद की 10 मई को रमकंडा थाना क्षेत्र के बिराजपुर में शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। कार्ड छप चुके थे और साउंड, टेंट व ऑर्केस्ट्रा की बुकिंग भी हो चुकी थी। शादी से पहले ही परिवार में मातम छा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *