रामगढ़ के सिरका कोलियरी में अपराधियों की फायरिंग:चेकपोस्ट में पेट्रोल का गेलन लेकर घुसे, हाइवा में लगाई आग, दो राउंड गोली चलाई

रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका अरगड्डा कांटा घर के पास हथियारों से लैस अपराधियों ने तांडव मचाया है। हथियार से लैस दो अपराधी मौके पर पहुंचे और हवाई फायरिंग की। वहीं हाइवा में आग लगा दी। जब अपराधी मौके पर पहुंच तब उनके हाथ में पेट्रोल से भरा गैलन था। अपराधियों ने उसी गैलन से तेल निकाल कर ट्रक में आग लगाई और ट्रक में दो राउंड फायरिंग भी की। इसके बाद अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। उनकी वारदात कैमरे में कैद की गई है। घटना के पीछे रंगदारी नहीं देने की बात कही जा रही है। फायरिंग-आगजनी का वीडियो आया सामने अपराधियों की इस हरकत को दूर से मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया गया है। जो अब सामने आया है। घटना शनिवार देर रात ढ़ाई-तीन बजे की है। मोबाइल से रिकॉर्ड किए गए वारदात में ट्रक में आग लगते दिखाई दे रहा है। वहीं दो राउंड फायरिंग की आवाज भी सुनाई दे रही है। मौके पर एक पर्चा भी छोड़ा गया है। पर्चे में सिरका लोकल सेल समिति को संबोधित कर लिखा गया है कि ये तो ट्रेलर था अगला धमका इससे बड़ा होगा। साथ ही आउटसोर्सिंग कमेटी राणा ट्रेडर्स को संबोधित कर लिखा है कि यह नियम आप पर भी लागू होता है। पर्चे के नीचे आपका राहुल दूबे लिखा हुआ है। पैदल ही आए थे अपराधी, घटना को दिया अंजाम जानकारी के अनुसार अपराधी घटना को अंजाम देने हेलमेट लगाकर पैदल ही पहुंचे थे। उन्होंने हाईवा ट्रक Jh 24J 6878 जो बंद पड़ी और वहीं खड़ी थी, में आग लगा दी। उसके बाद फायरिंग की और बंदूक लहराते हुए मेन रोड की ओर फरार हो गए। पुलिस के द्वारा एक खोखा बरामद किए जाने की चर्चा है। हांलाकि रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा फिलहाल घटनास्थल से कोई भी खोखा बरामद नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल किया जा रहा है। इलाके में छाया दहशत का माहौल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल छाया हुआ है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कैसे दो अपराधी हेलमेट लगाकर खदान के अंदर कांटा घर में पैदल पहुंचे और ट्रक पर आगजनी एवं दो राउंड गोली चलाकर वापस बंदूक लहराते हुए चले गए। घटना की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली और घटनास्थल पर पर्चा में छोड़े गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *