शाम होते ही बंद हो जाती हैं प्रभु श्री राम चौक की ट्रैफिक लाइटें

प्रभु श्री राम चौक नगर निगम कांप्लेक्स का एंट्री गेट है। यहां से रोजाना नगर निगम के तमाम अफसर अपने ऑफिस के अंदर जाते हैं। निगम अफसरों की ड्यूटी सिटी में रोड सेफ्टी का इंतजाम करना है। ट्रैफिक सिग्नलों की देखरेख निगम ही करता है। हकीकत ये है कि उनसे दफ्तर के सामने प्रभु श्री राम चौक की ट्रैफिक लाइटों की मेंटीनेंस समय पर नहीं करवाई जा रही है। लाइटों में ब्लिंकिंग सिस्टम खराब है। रात को केवल ब्लिंकर चलने होते हैं। ये खराब होने के कारण रात को लाइटें बंद हो जाती हैं। सर्विस लेन की तरफ सी लाइटें भी खराब हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *