बालोद| वनरक्षक भर्ती परीक्षा के तहत लंबी कूद की शारीरिक दक्षता परीक्षा फिर से होगी। यह परीक्षा डिजिटल टेक्नोलॉजी सिस्टम से 12 से 15 जुलाई तक कराई जाएगी। वनमंडलाधिकारी दीपेश कपिल ने बताया कि वनमंडल के 13 और दुर्ग वनमंडल के 7 पदों सहित कुल 20 रिक्त पदों की भर्ती के लिए यह परीक्षण होगा। परीक्षा काष्ठागार डिपो वन परिसर बालोद में होगी।


