बालोद| स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा बालोद में सत्र 2025-26 के लिए द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया ऑफलाइन होगी। पहली से नवमी तक की कक्षाओं में शेष रिक्त सीटों के लिए आवेदन फार्म 26 जून से 2 जुलाई तक वितरित किए जाएंगे। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि भी 2 जुलाई तय की गई है। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज लगाना अनिवार्य है। फार्म विद्यालय के मुख्य गेट से प्राप्त किए जा सकते हैं।


