बालोद | भारतीय स्टेट बैंक अपने स्थापना दिवस पर सामाजिक जिम्मेदारी निभाएगा। इस मौके पर 26 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर महादेव भवन, गंजपारा में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। बैंक ने लोगों से अपील की है कि वे रक्तदान कर इस आयोजन को सफल बनाएं। संपर्क के लिए पीयूष अग्रवाल 8319497754 और दिलेश यादव का 7024709627 जारी किया गया है।


