शासकीय नवीन कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया

सोनहत | शासकीय नवीन महाविद्यालय सोनहत में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, विवेकानंद व गांधी जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य, समाजशास्त्र विभाग के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक आरएस खांडे और सरस्वती टोप्पो का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। मंच संचालन पुष्प करन ने किया। खांडे ने एनएसएस का उद्देश्य व गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना युवाओं में सेवा भावना जाग्रत कर समाज का समग्र विकास करती है। टोप्पो ने एनएसएस की समाजोपयोगी भूमिका को रेखांकित किया। रक्तदान शिविर में सहभागिता के लिए टोप्पो, सुभाष, महेंद्र व भुवनेश्वर ठाकुर को डायरी व पेन देकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने भाषणों के माध्यम से अपनी सहभागिता दिखाई। कार्यक्रम अधिकारी शैलेश मिश्रा ने एनएसएस के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व विकास की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *