रायगढ़ | चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा चौक स्थित शासकीय क्वार्टर में चोरी करने वाले युवक और दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों के पास से 28 हजार नकद व लैपटॉप बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार महिला बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड-03 के पद पर पदस्थ सुरेश बेहरा के शासकीय क्वार्टर नंबर ए/2 में रहते थे। 28 जून को वे परिवार सहित आमगांव तमनार शादी समारोह में गए थे। 30 जून की सुबह लौटे तो घर से 42 हजार रुपये नकद, एचपी लैपटॉप, दो स्मार्ट वॉच और दो चांदी की पायल चोरी हो गई थी। पुलिस ने कसेरपारा निवासी 18 वर्षीय आशीष चौहान सहित दोनों नाबालिगों को भी पकड़ लिया।


