शास्त्री बाजार: आधा दर्जन चौक को सुधारने की तैयारी:एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे डिवाइडर खोलकर लगाएंगे स्मार्ट सिग्नल, 5 साल बाद तेलीबांधा चौक की सर्विस रोड खुलेगी

शास्त्री चौक पर ई-रिक्शा की एंट्री बैन करने के बाद शहर के आधा दर्जन से ज्यादा सड़कों और चौराहे का ट्रैफिक सिस्टम बदलने की कवायद शुरू हो गई है। शंकर नगर एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे डिवाइडर खोलकर वहां स्मार्ट सिग्नल लगाया जाएगा। अभी इस रोड पर बॉटल हाऊस के सामने डिवाइडर है और वहां अक्सर जाम लगता है। सिग्नल लगने के बाद ये समस्या दूर हो जाएगी। इस प्रयोग के अलावा तेलीबांधा चौक की पांच साल से बंद सर्विस रोड दोबारा खोली जाएगी। आधा दर्जन चौराहों पर रोटेटरी भी बनाई जाएगी। शंकर नगर में बॉटल हाऊस के सामने डिवाइडर पर जाम बड़ी समस्या बन गया है। एक्सप्रेस-वे में जाने के लिए लोग इसी डिवाइडर से रोड के दूसरी ओर जाते हैं। इस वजह से यहां गाड़ियां जाम में फंसती हैं। इस रोड से रोज लगभग 40 हजार गाड़ियां गुजरती है। वीआईपी मूवमेंट भी यहीं सबसे ज्यादा रहता है। ब्रिज के नीचे डिवाइडर खुलने से एक्सप्रेस-वे जाने वालों को आसानी हो जाएगी। मुख्यमंत्री से लेकर वीआईपी को एयरपोर्ट ले जाने इसी सड़क का उपयोग किया जा सकेगा। हालांकि यहां दो साल पहले मैनुअल सिग्नल लगाया गया है, लेकिन उसे चालू ही नहीं किया गया है। इसलिए डिवाइडर भी बंद है। ब्रिज के नीचे का डिवाइडर खोलने के साथ ही बॉटल हाउस व विधानसभा अध्यक्ष के बंगले के सामने का डिवाइडर बंद कर दिया जाएगा। रायपुर-धमतरी रोड पर कमल विहार गेट के सामने चौक पर सिग्नल लगाने का टेंडर जारी कर दिया गया है। क्योंकि यहां गाड़ियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से अक्सर जाम लगने लगा है। इसके अलावा सड़क पार करने के दौरान हादसे का खतरा रहता है। कई बार छोटे हादसे होते रहते हैं। सर्वे के बाद ही यहां सिग्नल लगाने का निर्णय लिया गया है। रायपुरा चौक पर भी सिग्नल लगाने की तैयारी है। रोटेटरी के बीच लगेगी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति लाखेनगर चौक पर स्थित मंदिर को पुलिस और निगम ने ट्रैफिक की दिक्कत बताते हुए शिफ्ट कर दिया था। मंदिर की जगह पर स्मार्ट सिटी सौंदर्यीकरण करते हुए पहाड़ी मैना की प्रतिकृति बना रहा था। पुलिस की आपत्ति के बाद इस काम को रोक दिया गया है। अब चौक पर रोटेटरी बनाया जाएगी। इसका काम शुरू हो गया। रोटेटरी के बीच में ही पहाड़ी मैना बनायी जाएगी। इससे चौक पर जाम नहीं लगेगा। ऑटोमोड पर ट्रैफिक चलता रहेगा। इसी तरह महिला थाना चौक और बंजारी बाबा की दरगाह के सामने औलिया चौक पर भी रोटेटरी का काम शुरू किया जाएगा। पांच साल से बंद सर्विस रोड खुलेगी तेलीबांधा थाना के सामने वीआईपी चौक की ओर जाने वाली सर्विस रोड पिछले पांच साल से बंद है। 15 दिन के भीतर इसे खोला जाएगा। सर्विस रोड को कृष्ण कुंज तक 400 मीटर बढ़ाया जा रहा है। सर्विस रोड में जिन्हें जाना होगा, वे इस सड़क का प्रयोग करेंगे। सर्विस रोड में जो डिवाइडर खुले हैं। उसे भी बंद किया जाएगा। सिर्फ सिग्नल के पास ही इसे खोला जाएगा। 70 से ज्यादा बिजली खंभे हटाने की तैयारी रायपुरा, संतोषी नगर और पचपेड़ी नाका सर्विस रोड से बिजली के खंभे हटाए जाएंगे। ये खंभे सड़क के दोनों ओर 70 से ज्यादा बिजली खंभे ऐसी जगह लगे हैं जिससे रोड संकरी हो गई है। ट्रैफिक पुलिस के सर्वे में स्पष्ट हो चुका है कि इन खंभों को हटाने से रिंग रोड पर ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। ट्रैफिक पुलिस के प्रस्ताव को बिजली विभाग ने मंजूर कर लिया है। खम्हारडीह थाने के सामने बनी अस्थाई रोटेटरी खम्हारडीह थाने के सामने भी अस्थाई रोटेटरी बनायी गई है। अभी इसे बनाकर प्रयोग किया जा रहा है। इससे ट्रैफिक सुधार होने पर यहां भी स्थाई रोटेटरी बनायी जाएगी। क्योंकि सिग्नल चालू हाेने पर जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। फिलहाल सिग्नल को बंद कर दिया गया है। लोगों की समस्या दूर करने बदला जा रहा सिस्टम शहर के अलग-अलग चौराहों और सड़कों पर लोगों की समस्या दूर करने के लिए ट्रैफिक सिस्टम में बदलाव का निर्णय लिया गया है। शंकर नगर एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे डिवाइडर खोलकर स्मार्ट सिग्नल लगाएंगे। इसके अलावा आधा दर्जन चौराहों पर रोटेटरी बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। ।
– डॉ. लाल उमेद सिंह, एसएसपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *