शाहबाद| कस्बे में दिनेश एवं त्रिलोक स्मृति शाहबाद कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कमेटी अध्यक्ष रतन सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन हाई स्कूल के खेल मैदान में किया गया। जिसमें महंत कन्नड़ दास महाराज ने उद्घाटन किया एवं तिजारा से रामेश्वर सैनी चेयरमैन, बने सिंह उपचेयरमैन मौजूद रहे। कोषाध्यक्ष रोहित सैनी व्यवस्थापक पारस मलिक राजेंद्र सैनी ने बताया कि यह टूर्नामेंट 1 जनवरी 2025 को समापन किया जाएगा। 55000 प्रथम पुरस्कार, 31000 सेकंड पुरस्कार रहेगा। अलवर और तिजारा की टीमों का मुकाबला हुआ एवं अलवर की टीम विजय रही बहुत ही अच्छा टूर्नामेंट रहा। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच रामनिवास यादव, देशपाल यादव बीजेपी नेता, निरंजन सैन, लालसिंह सैनी सहित सभी ग्रामीण मौजूद रहे।


