शिकायत वापस न लेने पर दामाद ने ससुर को तेजधार हथियार से किया घायल

भास्कर न्यूज | अमृतसर शिकायत वापस न लेने पर दामाद ने ससुर को तेजधार हथियार से घायल कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में अश्विनी कुमार निवासी सेवा नगर पुतलीघर ने बताया कि 27 नवंबर को स्कूटी से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सैनी पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा तो मोहित वोहरा अचानक आगे आ गया और गले से पकड़ लिया। आरोपी ने तेजधार हथियार से वार करके घायल कर दिया और फरार हो गया। अश्विनी ने बताया कि बेटी 3 साल पहले ऑस्ट्रेलिया गई थी। मोहित ने प्रेमजाल में फंसाकर 18 फरवरी 2025 को कोर्ट मैरिज कराई थी। बाद में मोहित की गलत हरकतों से परेशान होकर बेटी ने उससे अलग होने का फैसला लिया। इस पर मोहित ने बेटी की फोटो वायरल कर धमकियां भी दी थीं। इस संबंध में शिकायत साइबर सेल में लंबित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *