शिक्षकों के पद रिक्त हैं तो डिजिटल कंटेंट्स से पढ़ाई

डीपीसी नहीं होने से स्कूलों में व्याख्याताओं के 20 हजार और सेकंड ग्रेड शिक्षक के 42 हजार पद रिक्त लंबे समय से व्याख्याता और सेकंड ग्रेड शिक्षक पदों की डीपीसी नहीं होने से स्कूलों में व्याख्याता के 20 हजार और सेकंड ग्रेड शिक्षकों के लगभग 42 हजार पद रिक्त चल रहे हैं। उधर, 12 फरवरी से 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली है। अगले महीने मार्च में 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा होगी। स्कूलों में बड़ी संख्या में व्याख्याता और सेकंड ग्रेड शिक्षकों के रिक्त पदों को देखते हुए इस बार भी शिक्षा विभाग ने वार्षिक परीक्षा की तैयारी विद्यार्थियों को डिजिटल कंटेंट के माध्यम से करवाने के निर्देश संबंधित शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं। दरअसल, शिक्षा विभाग में मिशन स्टार्ट कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पिछले साल डिजिटल कंटेंट हार्ड डिस्क में लोड करके पढ़ाई करवाई गई थी। शिक्षकों के रिक्त पद नहीं भरे जाने से इस बार भी 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के डाउट्स दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने मिशन स्टार्ट के तहत ऑनलाइन कंटेंट विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के मुताबिक संस्था प्रधानों को प्रत्येक शुक्रवार को आगामी सप्ताह की मिशन स्टार्ट की समय सारणी को स्कूल स्तर पर तैयार करके शाला दर्पण मॉड्यूल पर अपलोड करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *