बीकानर| श्रीमाली ब्राह्मण समाज की ओर से बेणीसर बारी के बाहर स्थित कुलदेवी श्री महालक्ष्मी माता के मंदिर के 116वें स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्थापना दिवस 8 फरवरी, रविवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। श्रीमाली समाज अध्यक्ष श्याम श्रीमाली ने बताया कि इस अवसर पर शाम 4 बजे से महालक्ष्मी माता के मन्दिर पर ध्वजारोहण होगा। क्षेत्रपाल भैरवनाथ और विचित्र हनुमान की पूजा अर्चना होगी। महालक्ष्मी माता के पंचामृत स्नान सम्पन्न होंगे। कार्यक्रम के दौरान श्रीमाली समाज के बच्चों, किशोरांे एवं युवा-युवतियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा। सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल, सेवा ओर विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।


