बीकानेर | प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने पांचवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया है। पांचवीं की परीक्षा के तहत अब गणित विषय का पेपर 24 फरवरी की जगह 6 मार्च को होगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट में इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किए हैं। पेपर के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गणित विषय का पेपर भी 6 मार्च को दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 4 बजे तक होगा। विदित रहे कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने आठवीं और पांचवीं के परीक्षा का टाइम टेबल पूर्व में घोषित कर दिया था। 8वीं कक्षा की परीक्षा 19 फरवरी से 4 मार्च तथा 5वीं की 20 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित की जाएगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक पारी में दोपहर 1.30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। मूत बधिर विद्यार्थियों को निर्धारित समय में 50 मिनट का अतिरिक्त मिलेंगे। जल्द जारी होंगे रोल नंबर।


