बाड़मेर | राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील जिला शाखा बाड़मेर की ओर से सोमवार को दोपहर 3.30 बजे तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थायीकरण करने की मांग व शिक्षकों को बिना किसी ठोस कारण के निलम्बन के विरोध में प्रदर्शन कर जिला कलेस्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष चुतरा राम सियाग ने बताया कि लंबे अरसे से तृतीय श्रेणी शिक्षकों का स्थायीकरण अटका हुआ है। संगठन ने पूर्व में भी ज्ञापन दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। साथ ही बिना किसी ठोस कारण के शिक्षकों के निलंबन का संगठन घोर विरोध करता हैं।


