राजनांदगांव| कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा राजनांदगांव ने समर कोचिंग कक्षा के लिए स्वयं सेवकों को जोन स्तरीय, अर्द्ध दिवसीय उल्लास कार्यशाला 9 मई को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घुमका में की। घुमका जोन अंतर्गत 9 संकुल के 65 स्वयं सेवी शिक्षकों का प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर विकास गुप्ता, खेमचंद देवांगन के ने गर्मी की छुट्टियों में कमाल का कैंप 2025 नामक पुस्तक प्रदान किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा 5वीं के बच्चों के लर्निंग आउटकम को बेहतर करना है। प्रथम पाली में घुमका, बोटपर, भैंसतरा व चारभाठा संकुल, द्वितीय पाली में पटेवा, खैरा, हरडुआ, मोहंदी एवं सलोनी संकुल का प्रशिक्षण दिया गया। संकुल शैक्षिक समन्वय घुमका से अंकालू राम मैथिल क्षत्रिय, प्रधान पाठक घुमका टीआर यादव, देवी कुमार वर्मा सहित 20 शिक्षक मौजूद थे।


