भास्कर न्यूज |बालोद पांच दिवसीय आवासीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला में बालोद एवं दुर्ग जिले के 47 शिक्षकों ने सहभागिता कर योग शिक्षा का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अछोटी में आयोजित किया गया। भारतीय संस्कृति में योग का इतिहास हजारों वर्षों पुराना है। कार्यशाला में अष्टांग योग, षट्कर्म, प्राणायाम, योग मुद्रा, योग बंध, स्थूल एवं सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, कुंजल क्रिया, जलनेति, सूत्र नेति, नेत्र प्रक्षालन आदि का गहन अभ्यास कराया गया। साथ ही विद्यार्थी जीवन में योग द्वारा व्यक्तित्व विकास, मानसिक तनाव प्रबंधन, नैतिक मूल्य शिक्षा, नशामुक्ति एवं स्वच्छता जैसे विषयों पर भी विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। जिले के गुरूर विकासखंड से अजय कुमार वर्मा, ईश्वरी कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार साहू, अरुण कुमार साहू, हेमलाल पटेल द्वारिका भारद्वाज, संतराम साहू ने सहभागिता दी।


