शिक्षक और किसानों की स्थिति पर बोले भूपेश बघेल:13 हजार स्कूल बंद, डीएपी खाद की कमी; आवास योजना में कटौती का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। बघेल ने कहा कि राज्य में 13,000 स्कूल बंद कर दिए गए हैं। शिक्षक और विद्यार्थी युक्तियुक्तकरण की वजह से परेशान हैं। किसानों को समय पर डीएपी खाद और बीज नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने सरकार पर योजनाओं के नाम बदलने का आरोप लगाया। कहा कि गौठान, हार्ट बाजार क्लिनिक, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल और डॉ खूब चंद बघेल स्वास्थ्य योजना के नाम बदले गए हैं। बघेल ने जेतखाम हिंसा मामले को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जेतखाम मामले में असली मुजरिम आज तक बाहर घूम रहे हैं, जबकि निर्दोषों को जेल में डाल दिया गया। कुछ लोगों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली, लेकिन सरकार ने न्याय की अनदेखी की। आवास योजना में कटौती का आरोप बलौदाबाजार जिले के रसौटा गांव में एक कार्यक्रम के बाद पलारी सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ये सभी बाते कहीं। कहा कि आवास योजना में भी कटौती की गई है। पूर्व सरकार में 1 लाख 30 हजार रुपए दिए जाते थे। अब यह राशि घटाकर 1 लाख 20 हजार रुपए कर दी गई है। पूर्व सीएम ने कहा कि धान उठाव में देरी से समितियों में धान की कमी आई है। बघेल ने कहा कि सरकार को इसकी भरपाई करनी चाहिए। समितियों के पैसे से यह कमी नहीं पूरी की जानी चाहिए। तुरतुरिया में बने राम वन गमन पथ का अभी तक उद्घाटन नहीं हुआ है। बघेल ने कहा कि उनकी सरकार ने यह पथ बनाया था, लेकिन वर्तमान सरकार के पास इसका उद्घाटन करने का समय नहीं है। शराब नीति पर उठाए सवाल भूपेश बघेल ने शराब नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शराब दुकानों पर आंकड़ेबाजी कर रही है। जितनी दुकानें पहले से चल रही थीं, उनकी संख्या डबल कर दी गई है। जहां देशी शराब की दुकानें थीं, वहां अंग्रेजी दुकान खोल रही और जहां अंग्रेजी थी वहां देशी दुकान खोल दी, ऑनलाइन डिलवरी अलग हो रही है। हम सरकार की गलत नीतियों का लगातार विरोध करेंगे। मीडिया और विधानसभा में मुद्दा उठाकर जनता की हित की बात करेंगे। हर वक्त आंदोलन करना संभव नहीं है। पर विरोध करने के लिए मीडिया को माध्यम बनाएंगे। ये नेता रहे मौजूद इस दौरान पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर, विधायक संदीप साहू, इंद्र साव, कुंवर लाल निषाद, जनक राम धुव, जनक राम वर्मा , सुमित्रा घृतलहरे, चंद्र देव राय पूर्व विधायक, विद्या भूषण शुक्ला, गिरीश देवांगन, सुरेन्द्र शर्मा ,हितेंद्र ठाकुर,गोपी साहू, नंदेश्वर साहू, सुनील साहू, रोहित साहू ,झड़ी राम कनौजे , लोकेश कनौजे, रवि बंजारे, शैलेंद्र बंजारे, दिव्यम त्रिपाठी, मनीष चंद्राकर, पिंटू वर्मा, लेखु वर्मा, नारायण धीवर, लुकेश्वरी निषाद ,सुनील कुर्रे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *