केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि हमारे सरकारी स्कूलों के टीचर बहुत मेहनत से काम कर रहे हैं। खासतौर पर फिजिकल और साइंस के टीचर बहुत मेहनत से लगे हुए हैं। लेकिन आज जो सबसे बड़ी आवश्यकता है, वह टीचर को सम्मान देने की है। मैं जनप्रतिनिधियों से भी यह कहना चाहता हूं कि अगर टीचर आपके यहां आ भी जाए तो उसका काम करो या मत करो। लेकिन उसे सम्मान के साथ बैठाओ। आने वाले लोगों को यह लगना चाहिए कि अगर टीचर किसी नेता के घर जाता है तो उसको बैठने की अलग से जगह मिलती है। शिक्षक का अगर सम्मान करेंगे तो शिक्षा क्षेत्र की 90 प्रतिशत समस्याएं अपने आप हल हो जाएगी। क्योंकि टीचर का सम्मान ही देश की शिक्षा को मजबूत करके नए प्रयोग को खड़ा कर सकता है।


