बैकुंठपुर | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी को दो पालियों में होगा। पहली पाली प्राथमिक कक्षाओं और दूसरी पाली माध्यमिक कक्षाओं के लिए रखी गई है। कोरिया जिला मुख्यालय में परीक्षा की तैयारी पूरी की जा रही है तथा कलेक्टर की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। कोरिया जिले में पहली पाली के लिए 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2,709 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दूसरी पाली में 3,746 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी ले लें और परीक्षा वाले दिन कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पहुंचें। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 12.15 बजे तक होगी। प्रवेश सुबह 9 बजे तक ही दिया जाएगा। दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5.45 बजे तक होगी।


