साऔ पाउलो के मेयर रोमिन्हो लखनऊ में:सुषमा खर्कवाल से की भेंट, अर्बन डेवलपमेंट पर चर्चा हुई

लखनऊ में स्मार्ट सिटी ऑफिस में बुधवार को ब्राजील के साऔ पाउलो शहर के मेयर रोमिन्हो ने सुषमा खर्कवाल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के अर्बन डेवलपमेंट प्लान पर चर्चा हुई। AI ड्रिवेन टेक्नोलॉजी के जरिए नागरिकों को बेहतरीन सुविधाएं देने को लेकर भी मंथन हुआ। सुषमा खर्कवाल ने बताया कि इससे पहले ब्राजी सरकार के प्रतिनिधि लखनऊ का दौरा कर चुके हैं, पर इस वहां के जनप्रतिनिधि लखनऊ के मेहमान बन कर आए हैं। रोमिन्हो ब्राज़ील के मेयर संघ के प्रमुख भी है और साऔ पाउलो शहर के लगातार दूसरी बार मेयर चुने गए हैं। शिवरी प्लांट में काम करने वाली कंपनी को मिला ब्राजील का ऑफर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि ब्राजील के इस डेलीगेशन में वहां के पार्षद के अलावा CEO भी है। सभी लोगों ने शिवरी प्लांट का दौरा किया है। यहां हुए काम से सभी लोग बहुत प्रभावित हुए है। यहां काम करने वाली कंपनी को ब्राजील में भी काम करने का ऑफर दिया है। राजनाथ की तरफ से डेलीगेशन को दिया लंच सुषमा खर्कवाल ने बताया कि डेलीगेशन को यूपी दर्शन पर भी ले जाया जाएगा। लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से सभी का स्वागत किया गया है। इनके सम्मान में दोपहर का लंच रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *