शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज के दो सत्रों के छात्र बने गोल्ड मेडलिस्ट

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय दुग्दा के छात्रों ने विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महाविद्यालय के सत्र 2019-21 की प्रशिक्षु छात्रा अंशु कुमारी एवं सत्र 2020-22 के प्रशिक्षु छात्र विजेता कुमार द्विवेदी को विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार के द्वारा गोल्ड मेडल व उपाधि प्रदान की गई। महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार दोनों छात्र-छात्राएं अपने-अपने सत्र में टॉपर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में दोनों ही गोल्ड मेडलिस्ट बिहार सरकार के उच्च विद्यालयों में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। महाविद्यालय के सचिव सह निदेशक शंकर प्रसाद स्वर्णकार ने कहा कि महाविद्यालय परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *