बिजली चोरी के आरोप में 1161 पर केस दर्ज

जेबीवीएनएल ने बिजली चोरी के खिलाफ रांची सहित पूरे राज्य में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। दो दिवसीय इस अभियान में पूरे राज्य में 7672 लोगों के यहां छापेमारी हुई, जिसमें कुल 1161 के विरुद्ध बिजली चोरी का केस दर्ज किया गया। वहीं कुल 196.72 लाख रुपए का जुर्माना ठोंका गया। सबसे अधिक रांची में 1002 लोगों के यहां छापेमारी में 98 केस दर्ज किए गए। इसके अलावा हजारीबाग में 495 लोगों के यहां रेड पड़ी, जिसमें 149 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *