जिले के एक शिक्षक ने शिक्षा के लिए 10 लाख रुपए दान कर एक उदाहरण पेश किया है। नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने स्कूल के बच्चों को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए अपने पिता नारायण सिंह की स्मृति में अलग-अलग सामाजिक और शिक्षण संस्थाओं में 10 लाख नकद भेंट किए है। नरेन्द्र अभी जालोर के गौडिजी स्कूल में शिक्षक के रूप में लगे हुए है औप साथू गांव निवासी हैं। शिक्षक नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि उन्होंने अपने पिता स्व.नारायण सिंह राजपुरोहित की स्मृति में माता मोहिनी देवी की प्रेरणा से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गौडिजी की विद्यालय की छत के पुन: निर्माण के लिए 1 लाख 25000 रुपए, स्कूल में विद्यार्थियों के लिए सामग्री मंगवाने 62 हजार, जालोर ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम पुरस्कार के लिए 17 हजार 500 रूपए, स्थानीय स्कूल की बालिकाओं के कार्यक्रम में भाग लेने पर उपयोग करने के लिए 5100,महावीर मूक बधिर दिव्यांग संस्थान में बालकों के प्रोत्साहन के लिए 51 हजार, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालोर में सहयोग के लिए 11 हजार, आर्य वीर दल में प्रशिक्षण भवन व खिलाड़ियों को चांदी के पदक और उपकरण के लिए 6 लाख, डकातरा गांव के विद्यालय को सहयोग के तौर पर 51 हजार, बाकरा स्कूल में 12 हजार 100 रूपए, वार्ड नबर आठ में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए 11 हजार, बाकरा रोड पर स्थित मालियों की ढाणी में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को 25 हजार रूपए व अन्य कई स्कूलों में सहयोग राशि भेट किए हैं। इस अवसर पर कई शिक्षकों ने माला व साफा पहनाकर उनका स्वागत किया।


