श्रीगंगानगर में छाया घना कोहरा, रेंगती रही गाड़ियां:तेज सर्दी से लोगों से छूटी कंपकंपी, ​विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रही

श्रीगंगानगर में सड़कों पर शनिवार सुबह कोहरे का पहरा नजर आया। देर रात से ही कोहरा छाने लगा था। शुक्रवार रात 11 बजे तक तो सड़कों पर हर तरफ कोहरे का असर शुरू हो गया था। सुबह कोहरे के असर से 20 मीटर की दूरी पर देख पाना भी मुश्किल हो गया था।
तेज सर्दी के चलते जहां कंपकंपी छूट रही थी, वहीं आवाजाही भी कम थी। सड़कों पर निकले लोग भी शॉल और कंबल ओढ़कर सर्दी दूर भगाते नजर आए। जगह-जगह अलाव जलाकर लोगों ने सर्दी दूर भगाई वहीं चाय की थड़ियों पर सुबह से लोग नजर आने लगे। अगले 24 घंटे में हो सकती है बूंदाबांदी
इलाके में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। वहीं अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी की संभावना है। हवा में नमी के असर से सर्दी में तेजी आएगी। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इन दिनों में हवा में नमी है, कोहरे के साथ सर्दी में तेजी आएगी। फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगा कोहरा
सर्दी के असर से सुबह की ट्रेनों और बसों में यात्रियों की संख्या कम होने लगी है। वहीं मॉर्निंग वॉक पर भी बेहद कम लोग निकल रहे हैं। जिले के अधिकांश इलाकों में कोहरे का असर है। खेतों तो दूर तक बस कोहरा ही कोहरा नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि कोहरे का यह असर फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *