शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और पीएम श्री विद्यालयों के समग्र विकास के उद्देश्य से देशभर में विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में शिक्षकों के स्किल डेवलपमेंट के लिए 26 अप्रैल से पुणे स्थित आईआईएसईआर (IISER) में एक पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्कशॉप में रायपुर जिले के 12 व्याख्याताओं का चयन किया गया है। इस वर्कशॉप में टीचर विज्ञान के विविध विषयों पर आईआईएसईआर पुणे के वैज्ञानिकों और एक्सपर्ट्स से बातचीत, व्याख्यान, प्रयोग और शैक्षिक नवाचारों की जानकारी प्राप्त करेंगे। छत्तीसगढ़ से 132 शिक्षक जाएंगे पुणे यह कार्यशाला समग्र शिक्षा एवं राज्य परियोजना छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित की जा रही है। पीएम श्री विद्यालयों के राज्य समन्वयक आशीष गौतम के नेतृत्व में कुल 132 शिक्षकों का दल 25 अप्रैल को पुणे के लिए रवाना होगा। इसमें वे व्याख्याता शामिल हैं, जो पीएम श्री विद्यालयों के तृतीय और चतुर्थ चरण के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए हैं। रायपुर जिले से चयनित शिक्षकों में शामिल हैं: सोमा बनिक, नाजिमा एजाज, ज्योतिबाला साहू, गोमेंद्र कुमार ठाकुर, मिली पाल, नाजिम कुरैशी, रीतारानी वर्मा, प्राची शर्मा, डॉ. देवयानी बघेल, इंदु साहू, प्रतीक यादव और गौरव कुमार वर्मा। इन सभी प्रतिभागियों को रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल और डीएमसी केएस पटले ने शुभकामनाएं दी।


