बीएसपी के आवास में गुंडों का कब्जा:इनफोर्समेंट टीम ने मकान खाली करवाकर मेन अलाटी को किया सुपुर्द

भिलाई स्टील प्लांट के प्रवर्तन विभाग, नगर सेवाएं की टीम ने बीएसपी के मकानों में अवैध कब्जा कर रह रहे लोगों से कब्जा खाली करवाने की कार्रवाई की। टीम ने शनिवार को सेक्टर 4 में तीन बेजा कब्जा मकानों को खाली कराया और उन्हें मुख्य अलाटी के सुपुर्द किया। बीएसपी के नगर सेवाएं विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इनकी टीम 26 अप्रैल को सेक्टर 4 में कार्रवाई करने पहुंची थी। वहां उन्होंने सड़क नंबर 26 में स्थित मकान नंबर 9E, 11H और 11F को बेजा कब्जा धारकों से खाली कराया। उन्होंने पाया कि ये मकान ए मनीषा, शिवलाल ठाकुर और सरस्वती कहार को आवंटित हैं। इसलिए सभी मकान मेन अलाटियों के सुपुर्द किया गया। प्रवर्तन विभाग, नगर सेवाएं विभाग ने बताया कि उनके द्वारा भिलाई स्टील प्लांट की जमीन पर बेजा कब्जा को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साल 2024-25 में उन्होंने अवैध कब्जेधारिओ और भू माफियायों के खिलाफ रिकार्ड कार्रवाई की है। आंकड़ों की बात करें तो पिछले साल उन्होंने 784 बीएसपी क़्वाटर अवैध कब्जेधारिओ से खाली करवाया है। सभी का विद्युत कनेक्शन काटा गया है। इसके साथ ही लगभग दो एकड़ भूमि अवैध कब्जेधारियों और भू माफियायों से खाली करवाया गया। 660 अनफिट घोषित आवासों को खाली कराकर उनका बिजली पानी का कनेक्शन काटा गया। लगभग 500 से अधिक अवैध स्ट्रक्चर तोड़े गए। इसके साथ ही 225 से अधिक अवैध ठेलो को जब्त किया गया है। लगभग 6620 अवैध बैनर, पोस्टर, होर्डिग्स को जब्त किया गया। 280 आवारा मावेशी को सयंत्र के भीतर तथा टाउनशिप से पकड़ कर भिलाई नगर पालिका निगम द्वारा संचालित गौठान भेजा गया l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *