शिक्षा भ्रांति…नींव पत्थर, प्रोग्राम का खर्च टीचर कर रहे हैं, फरवरी से वेतन नहीं मिला

|पंजाब शिक्षा क्रांति के नाम पर पंजाब भर के सरकारी स्कूलों में नवीनीकरण कार्यों को मुकम्मल करवा कर रस्मी उद्घाटन किए जा रहे हैं। इसी के तहत शनिवार को सरकारी हाई स्कूल जमालपुर अवाणा, सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल जमालपुर अवाणा, सरकारी प्राइमरी स्कूल भामियां खुर्द, सरकारी हाई स्कूल भामियां कला, सरकारी प्राइमरी स्कूल ताजपुर बेट में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इन स्कूलों में 7 लाख 51 हजार की लागत से एक कमरा तैयार करके बच्चों को सुपुर्द किया गया। जबकि सरकारी हाई स्कूल भामिया कलां में चारदीवारी पर 4 लाख 20 हजार रुपए खर्च किए गए। कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां विभिन्न सरकारी स्कूलों में पहुंचे। स्कूलों में 100 से 300 तक का जमावड़ा रहा। विभाग ने अध्यापकों को कहा कि प्राइमरी स्कूलों को 5 हजार, हाई स्कूल को 10 हजार और सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 15 हजार रुपए खर्च के लिए दिए जाएंगे। परंतु समागम के लिए फिलहाल कोई राशि नहीं दी गई। जबकि जो राशि देने की घोषणा की गई है उससे तीन गुणा खर्च मंत्री हरदीप मुंडियां के स्वागत व खाने पीने पर खर्च किया। स्वागत के लिए टैंट, पंखे, कुर्सी, चाय, पानी, स्नैक्स आदि पर अध्यापकों की ओर से खर्च किया गया। एसओई में वॉशरूम का उद्घाटन पंजाब शिक्षा क्रांति इस समय पत्थर क्रांति की तरह फैल रही है। इसमें सरकारी स्कूलों में उन कामों को भी गिनाने की होड़ लगी है जिन्हें नेताओं द्वारा गिनाया जाना भी नहीं चाहिए। कहीं सिंगल वॉशरूम तो कहीं दीवार बनाने पर ही लोकार्पण कार्यक्रम किए जा रहे हैं। यही नहीं सिर्फ लोगों में नाम हो सके कई हलकों में तो दो या तीन साल पहले हुए कामों का भी लोकार्पण किया जा रहा है। 7 अप्रैल से शुरू हुई इस शिक्षा क्रांति में अब तक 13 हलकों के 191 प्राइमरी से लेकर सेकेंडरी स्कूलों में उद्घाटन कार्यक्रम हुए हैं। लेकिन सबसे हैरानी की बात ये है कि इन लोकार्पण कार्यक्रमों को करवाने, लोकार्पण पत्थर, नेताओं और अन्य लोगों का स्वागत करने में ही 20-50 हजार रुपए खर्च हो रहे हैं। जो फिलहाल अध्यापकों द्वारा अपने स्तर पर या पंचायत की मदद से करवाए जा रहे हैं। वो भी उस समय जब अध्यापकों की सैलरी पिछले ढाई महीने से जारी नहीं हुई है। यानि कम से कम खर्च 20 हजार भी देखा जाए तो इन 191 कार्यक्रमों में 38.20 लाख का खर्च हो चुका है। कुंदनपुरी स्कूल में 2024 में बने कमरे का लोकार्पण गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंदनपुरी में दो वॉशरूम बनाने का काम अभी अधूरा ही था कि उसका उद्घाटन कर दिया गया। वहीं, यहां एक कमरा भी लोकार्पित हुआ है। इसके लिए फंड 2023 में आया कमरा 2024 में बना, क्लासेस लग भी रही थी और उसे लोकार्पित अब किया गया है। वाहवाही लूटने के लिए मंत्रियों की ओर से उद्घाटन किए जा रहे हैं, लेकिन खर्चा टीचरों की ओर से किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *