भिलाई छावनी थाना अंतर्गत शिक्षिका के अपहरण का संदेहास्पद मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर महिला को सकुशल बरामद कर आरोपी को पकड़ लिया है। महिला के नंबर से आरोपी ने उसके पति को कॉल कर 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी और उसके बंधक बनाए जाने की फोटो भेजी। इससे घबराकर पति सीधे पुलिस के पास पहुंच गया। प्रकरण में पुलिस ने पति की शिकायत पर धारा 365 भा.द.सं. के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ मामले के खुलासे में जुट गई है। मामले में कैंप 1 निवासी मुकेश साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी राधा साहू (43) शिक्षिका है, जो सेक्टर-8 स्थित मूक-बधिर बच्चों को पढ़ाती है।


