शिबू सोरेन की आत्मा की शांति के लिए श्री सुखमनी साहिब का हुआ पाठ

रांची | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने शोक व्यक्त किया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मंगलवार को गुरुद्वारा में विशेष दीवान सजाया। विशेष दीवान में कृष्णा नगर कॉलोनी की संगत ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्री सुखमनी साहिब का पाठ पढ़ा। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह ने संगत के साथ वाहेगुरु से अरदास कर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। गुरुनानक सत्संग सभा के प्रधान अर्जुन देव मिड्‌ढा, सचिव सुरेश मिड्‌ढा, मनीष मिड्‌ढा, द्वारका दास मुंजाल, रमेश पपनेजा, हरगोविंद सिंह, हरविंदर सिंह बेदी, प्रेम मिढ़ा, नरेश पपनेजा, हरजीत बेदी समेत अन्य ने शोक जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *