शिमला में किशोर घर से लापता:पिता ने अवैध गतिविधियों में शामिल होने की जताई आशंका, पहले भी भाग चुका

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक नाबालिग लड़के के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता लड़के के पिता ने पुलिस को बेटे के गुम होने की शिकायत दी है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 2-3 बार घर से भाग चुका जानकारी के अनुसार शिमला के बालूगंज थाने में चमरोग, तारादेवी, शिमला के रत्न लाल ने बेटे के लापता होने की शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा देवांश रविवार को अचानक से कई घर से चला गया है। लापता किशोर के पिता रतन लाल ने बताया कि बेटा पहले भी 2-3 बार घर से अचानक बिना बताए चला गया है। ऐसे में उन्हें आशंका है कि उनका बेटा किसी अवैध गतिविधियों में शामिल हो सकता है। उन्होंने पुलिस से बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस उधर पुलिस ने लापता युवक के पिता की शिकायत पर भारतीय न्याय सहिंता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लापता किशोर की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है। पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से भी सहयोग मांगा है और किशोर के बारे में कोई जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *