भाजपा+ का वोट शेयर AAP से 3.6% ज्यादा:लेकिन 26 सीटें ज्यादा जीतीं; 48 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, AAP 22 पर सिमटी

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के रिजल्ट शनिवार को आए। भाजपा ने 26 साल बाद स्पष्ट बहुमत हासिल किया। भाजपा ने 48 और आम आदमी पार्टी (AAP) ने 22 सीटें जीतीं। भाजपा+ को AAP से 3.6% ज्यादा वोट मिले। इससे 26 सीटें ज्यादा मिलीं। पिछली चुनाव में 8 सीटें थीं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। भाजपा ने 1993 में 49 सीटें यानी दो तिहाई बहुमत हासिल किया था। 5 साल की सरकार में मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज सीएम बनाए गए थे। 1998 के बाद कांग्रेस ने 15 साल राज किया। इसके बाद 2013 से आम आदमी पार्टी की सरकार थी। इस बार भाजपा की 71% स्ट्राइक रेट के साथ 40 सीटें बढ़ीं। पार्टी ने 68 पर चुनाव लड़ा, 48 सीटें जीतीं। वहीं, AAP को 40 सीटों का नुकसान हुआ। आप का स्ट्राइक रेट 31% रहा। भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा किया। वहीं, AAP को करीब 10% का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को भले ही एक भी सीट नहीं मिली, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही। कांग्रेस फिर जीरो, लेकिन 14 सीटों पर AAP को हरवाया
कांग्रेस दिल्ली में जीरो थीं, जीरो ही रही। लेकिन आम आदमी पार्टी को जरूर हरवा दिया। 14 सीटों पर आम आदमी पार्टी की हार का अंतर, कांग्रेस के मिले वोटों से कम है। यानी अगर AAP और कांग्रेस का गठबंधन होता, तो दिल्ली में गठबंधन की सीटें 37 हो जातीं और BJP 34 सीटों पर सिमट सकती थी। बहुमत के लिए 36 सीटें चाहिए। पूरी खबर पढ़ें चौंकाने वाले रिजल्ट; केजरीवाल, सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज हारे दिल्ली रिजल्ट के इंटरेस्टिंग फैक्ट्स हार की 6 बड़ी वजह; केजरीवाल के खिलाफ मोदी खुद चेहरा बने रिजल्ट के बाद जश्न और मायूसी की फोटोज 2 उपचुनाव के नतीजे भी आए, यूपी की मिल्कीपुर भाजपा जीती दो विधानसभा के उपचुनाव के नतीजे भी आज आए। यूपी की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी चंदभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को 61 हजार 636 वोट से हराया। उधर, तमिलनाडु की इरोड ईस्ट विधानसभा सीट पर DMK प्रत्याशी चंद्रकुमार वीसी ने जीत दर्ज की। उन्होंने नाम तमिलर काची (NTK) की एमके सीतालक्ष्मी की हराया। दिल्ली चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा धार के दामाद: दिल्ली के सीएम की रेस में हैं शामिल; सास विधायक, ससुर केंद्रीय मंत्री रह चुके दिल्ली चुनाव की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *