लुधियाना| नए साल का जश्न मनाने शिमला पहुंचे लुधियाना के चार युवकों को हिमाचल पुलिस ने हेरोइन के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 41.7 ग्राम हेरोइन बरामद की। चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, शिमला के अधीन ठियोग थाना की टीम सोमवार देर रात नंगलदेवी में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने पंजाब नंबर की एक गाड़ी (PB 13 एएन 0053) को जांच के लिए रोका। गाड़ी में सवार चार युवकों के पास से 41.7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह पुत्र महिंदर पाल सिंह, निवासी न्यू शिवपुरी, जतिन पुत्र सतीश कुमार, निवासी बिंद्रा कॉलोनी, संतोष नगर, करन सिंह पुत्र सतनाम सिंह, निवासी संतोष नगर, नवीन पुत्र सुरेश कुमार, निवासी बिंद्रा कॉलोनी, संतोष नगर, लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खाते और कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है। जांच के दौरान ये पता लगाया जाएगा।


