शिरडी धाम के लिए जत्था रवाना

जालंधर| श्री साईं मिलन सेवा संघ की ओर से सोमवार को सिटी रेलवे स्टेशन से जन्नत-ए- शिरडी साईं बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा िक संघ के चेयरमैन राजिंदर शर्मा और प्रधान राजिंदर कुमार हर साल जालंधर के श्रद्धालुओं को शिरडी धाम की यात्रा करवाते हैं। संघ हर साल निस्वार्थ और समाज सेवा के लिए जन्नत-ए- शिरडी साईं पालकी यात्रा का आयोजन करता है, जिसमें जालंधर समेत आसपास इलाके के लोगों को शिरडी धाम के दर्शन करवाए जाते हैं।इस मौके पर संघ के मुख्य संरक्षक भूषण आनंद, उप चेयरमैन अशोक सरीन, उप प्रधान अशोक मेहता, सेक्रेटरी पुनीत चोपड़ा, सह सेक्रेटरी नरिंदर सोबती, खजांची ईशान दुआ, मनीष कुमार, अमन अरोड़ा, अनुज शारदा, गौरव राय व अन्य मौजूद रहे। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर उपस्थित श्रद्धालु।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *