जालंधर| गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आदर्श नगर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से रविवार को समागम करवाया गया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान कुलविंदर सिंह थियाड़ा, सरबजीत सिंह राजपाल, गुरमीत सिंह बसरा, हरजिंदर सिंह लाडा और अमरजीत सिंह बसरा ने बताया कि समागम में सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई बलदेव सिंह, भाई शौकीन सिंह के अलावा भाई चरणजीत सिंह ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से और भाई जसपाल सिंह गुरमत विचारों से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर आंखों का फ्री जांच कैंप और ऑपरेशन कैंप भी लगाया गया, जिसका उद्घाटन रशपाल कौर थियाड़ा और पूर्व पार्षद बलविंदर कौर लाडा ने किया। कैंप में डॉक्टर अमनदीप सिंह अरोड़ा के अलावा माहिर डॉक्टरों ने 65 मरीजों की आंखों की जांच की। 11 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया, जो 27 अगस्त को किए जाएंगे। इस मौके पर अमरजीत सिंह बसरा, ठेकेदार हरजिंदर सिंह, बरिंदर सिंह साहनी, मनजीत सिंह बिंद्रा, सुरिंदर कौर नरूला, लखविंदर कौर बसरा, गुरमिंदर कौर राजपाल, बलविंदर कौर साहनी आदि मौजूद रहे। सचखंड श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी को सम्मानित करते प्रबंधक (दाएं) नेत्र जांच कैंप का उद्घाटन करते सदस्य। जालंधर| गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह गढ़ा में रविवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व मनाया गया। श्री अखंड पाठ साहिब भोग के बाद सजाए गए दीवान में भाई रणजीत सिंह, भाई गुरसेवक सिंह और भाई बलविंदर सिंह ने गुरबाणी के कीर्तन और भाई गुरमीत सिंह ने गुरमत विचारों से अपनी हाजिरी लगवाई। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान भुपिंदर पाल सिंह खालसा के अलावा दलजीत सिंह वालिया, हरजिंदर सिंह धमीजा, नरिंदर सिंह, कैप्टन गुरबचन सिंह, उपदेश सिंह, कुलदीप सिंह, सतपाल सिंह, डॉ. प्रितपाल सिंह, डॉ. जगजीत कौर बजाज मौजूद रहे। जालंधर| गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी न्यू मॉडल हाउस घई नगर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहला प्रकाश पर्व पर चौपहरा समागम करवाया गया। यहां प्रधान रजिंदर सिंह मुल्तानी, जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट बलविंदर जीत सिंह लक्की, चेयरमैन भूपिंदर सिंह मौजूद रहे। जालंधर| गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर साहिब, मोहल्ला चाहियाम बस्ती शेख में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष दीवान सजाए गए। भाई तजिंदर सिंह पारस दमदमा साहिब वालों के जत्थे ने कीर्तन किया। ज्ञानी अभितेज सिंह ने कथा विचारों से संगत की गुरु चरणों से सांझ जोड़ी। यहां प्रधान बचन सिंह कादियां, जनरल सेक्रेटरी जसबीर सिंह सचदेवा मौजूद रहे। समागम के दौरान प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित करते प्रबंधक।


