शिल्पी फाउंडेशन सेलिब्रेट करेगा पतंग और लोहड़ी महोत्सव:जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने किया पोस्टर का विमोचन, 12 जनवरी को होगा प्रोग्राम

जयपुर में सर्दियों की मस्ती को और रंगीन बनाने के लिए शिल्पी फाउंडेशन की ओर से 12 जनवरी को पतंग एवं लोहड़ी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस प्रोग्राम के पोस्टर विमोचन सांसद मंजू शर्मा ने अपने निवास पर किया। कार्यक्रम का आयोजन जवाहर नगर स्थित श्रेष्ठा क्लासेज में होगा और यह पूरी तरह से पंजाबी कुड़ी थीम पर आधारित होगा। महोत्सव में जयपुरवासी गजक, रेवड़ी और मूंगफली जैसे पारंपरिक स्वाद के साथ पतंगबाजी का आनंद उठाएंगे। इस दौरान बेस्ट डेकोरेटिव काइट कॉम्पिटिशन, विभिन्न मनोरंजक खेलों और विजेताओं को आकर्षक गिफ्ट हैम्पर दिए जाएंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद मंजू शर्मा होंगी। उनके साथ मेयर कुसुम यादव, समाजसेवी रवि नैय्यर, पार्षद नीरज अग्रवाल और पवन गोयल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शिल्पी फाउंडेशन की डायरेक्टर शिल्पी अग्रवाल ने बताया कि हमारा उद्देश्य युवा पीढ़ी को हमारी परंपराओं और कला-संस्कृति से जोड़ना है। यह महोत्सव न केवल सर्दियों में मस्ती का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि लोहड़ी के त्योहार की खुशियों को मनाने का एक बेहतरीन मौका होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *