राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शिवपुरी की दो छात्राएं मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं, शिवपुरी के हैंडबॉल और बास्केटबॉल कोच और खिलाड़ी शिवनाथ सिंह बेस अंडर-17 मध्यप्रदेश टीम के कोच रहेंगे। इस दौरान शिवनाथ सिंह बेस ने बताया कि 8 से 12 जनवरी तक तेलंगाना के महबूबनगर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता होगी। इसमें अंडर-17 मध्यप्रदेश टीम की तरफ से शिवपुरी के शासकीय कन्या शिक्षा परिसर की दो छात्राएं सीमा भिलाला और शिवानी पटेलिया प्रतिनिधित्व करेंगी। चयनित छात्राओं और कोच को स्कूल और स्टाफ ने शुभकामनाओं के साथ तेलंगाना रवाना किया गया हैं।


