अबेकस नेशनल प्रतियोगिता में शिवपुरी के बच्चों ने अबेकस प्रतियोगिता में नेशनल चैंपियन गोल्ड अवॉर्ड जीता है। इसमें 1100 से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया था। ‘मास्टरमाइंड अबेकस नेशनल 2024’ प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर में किया गया था। मास्टरमाइंड अबेकस सेंटर के शिवपुरी सेंटर की संचालिका संगीता अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के 70 से अधिक सेंटर्स के बच्चे भाग लेने आए थे। इसमें शिवपुरी सेंटर से 30 बच्चे भी शामिल रहे। खास बात है कि शिवपुरी देशभर के सभी सेंटर्स में सबसे अधिक चैंपियंस अवॉर्ड जीतने वाला दूसरे नंबर का सेंटर है। इन बच्चों ने जीता अवॉर्ड-
प्रतियोगिता के लेवल 2 में शिवपुरी की मानवी श्रीवास्तव पुत्री योगेंद्र श्रीवास्तव ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा, लेवल 5 में भूमिका सिंघल पुत्री दिलीप सिंघल, लेवल 4 में प्रणब राजपूत पुत्र सतेन्द्र राजपूत, लेवल 0 (लिंगों बिंगो) में मिशिका पालीवाल पुत्री विभोर पालीवाल ने सिल्वर अवाॅर्ड जीता है। वहीं लेवल 7 में गीत वर्मा पुत्री राहुल वर्मा, लेवल 0 में शुभी सिंघल पुत्री दिलीप सिंघल और नक्श यादव पुत्र अवधेश यादव रनर अप रहे। प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को भी मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।


