मंडला: ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत:6 घायल, दो जबलपुर रेफर; ग्राम पीपरपानी में हादसे को अंजाम देकर ट्रक चालक फरार

मंडला जिले के हिरदेनगर चौकी क्षेत्र में एक ट्रक ने सवारी भरे ऑटो को पीछे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां दो गंभीर घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे ग्राम पीपरपानी की है। जहां एक ऑटो सवारी लेकर ग्राम सुकतरा जा रहा था। उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना में इनकी हुई मौत, घायल जानकारी अनुसार ऑटो सवार गोपाल प्रसाद सहित एक अज्ञात की मौत हुई है। साथ ही घायलों में काशीराम चौधरी निवासी सुकतरा, सुमत पिता रामसिंह निवासी सुकतरा, पूर्णिमा डोंगरे पिता ओमप्रकाश निवासी पदमी, रामप्रसाद भांवरें पिता गोविंद निवासी माधोपुर सहित दो अन्य घायल हैं। घटना की सूचना मिलने पर हिरदे नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शवों को पीएम के लिए रवाना किया। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा कर ट्रक की तलाश में जुट गई है। घटना की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *