शिवपुरी में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा:रॉन्ग साइड से आ रहा था ट्रक, दो बाइक सवार की मौत; जांच में जुटी पुलिस

शिवपुरी के कोलारस थाने की लुकवासा चौकी के पूरनखेड़ी गांव के पास NH46 हाईवे पर गलत साइड से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को हाईवे एम्बुलेंस की मदद से कोलारस के हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों की मौत की पुष्टि कर दी। घटना बुधवार की शाम 6 बजे की बताई गई हैं। जानकारी के मुताबिक एक महिला और पुरुष बाइक से शिवपुरी से गुना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पूरनखेड़ी गांव के मंदिर के पास रोंग साइड से आ रहे कंटेनर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पुरुष की पहचान गुना जिले के म्याना क्षेत्र के जमरा गांव के रहने वाले सुरेश रघुवंशी के रूप में हुई हैं। वहीं, मृत महिला की पहचान लुकवासा चौकी क्षेत्र के झाडेल की रहने वाली सविता जाटव पति हरगोविंद जाटव (35) के रूप में की गई हैं। दोनों के परिजन एक दूसरे को नहीं जानते हैं दुर्घटना के बाद दोनों मृतकों के परिजनों ने एक दूसरे को पहचानने से इनकार कर दिया हैं। मृतिका सविता के पति हरगोविंद जाटव का कहना है कि उसकी पत्नी सुबह समूह के काम से कोलारस स्थित घर से अकेले निकली थी। इसके बाद उसे शिवपुरी में बेटी के नवजात बच्चे को देखने जाना था। वह सविता के सविता हादसे में मारे गए सुरेश को नहीं जानते हैं। वहीं, सुरेश के परिजनों ने भी महिला को पहचानने से इनकार कर दिया हैं। बता दें कि लुकवासा चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *