शिवपुरी में दान के बहाने सम्मोहन कर ठगी:प्रधान आरक्षक की पत्नी से सम्मोहन कर 7500 रुपए ठगे, शिकायत दर्ज

शिवपुरी शहर में साधुओं के भेष में घूम रहे कुछ लोगों पर दान मांगने के बहाने सम्मोहित कर पैसे ठगने के आरोप लगे हैं। ऐसा ही एक मामला पुलिस विभाग के एक प्रधान आरक्षक के घर सामने आया है, जहां उनकी पत्नी से 7,500 रुपए ठग लिए गए। इस संबंध में शनिवार को कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, ये लोग साधु-बाबाओं का भेष धारण कर घरों में दान मांगने पहुंचते हैं। आरोप है कि वे बातचीत के दौरान घर की समस्याओं का जिक्र कर लोगों को भ्रमित करते हैं और फिर सम्मोहन के माध्यम से नकदी ठग लेते हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो जाते हैं। आरोप- बातों में उलझा लिया था
वर्मा कॉलोनी निवासी प्रधान आरक्षक प्रताप नारायण शर्मा के घर भी ऐसी ही घटना हुई। प्रधान आरक्षक के अनुसार, मंगलवार दोपहर उनकी अनुपस्थिति में साधु के भेष में कुछ लोग उनके घर पहुंचे। उन्होंने पहले उनकी पत्नी से आटा मांगा और दक्षिणा लेने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने बातचीत के दौरान घर की समस्याओं का हवाला देकर पत्नी को बातों में उलझा लिया। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी ने घर में रखे 7,500 रुपए निकालकर उन्हें दे दिए। उन लोगों के जाने के बाद पत्नी को ठगी का एहसास हुआ। प्रधान आरक्षक के घर लौटने पर उन्हें पूरी घटना बताई गई, जिसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रधान आरक्षक ने बताया कि ऐसे कथित बाबा शहर के कई अन्य इलाकों में भी इसी तरह की ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *