शिवपुरी में पिता ने बेटी से दुष्कर्म किया:बच्ची ने मां को बताई आपबीती तब जाकर हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तेंदुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। मां के घर न होने पर हुई घटना पुलिस के अनुसार, घटना 25 जनवरी को हुई। नाबालिग की मां उस समय मजदूरी के लिए बाहर गई हुई थी। इसी दौरान पिता ने शराब के नशे में अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ गलत काम किया। उस समय बच्ची घर में अकेली थी। घटना के अगले दिन बच्ची अपनी बुआ के साथ बैतूल में आयोजित एक सत्संग में चली गई थी। इसी बीच माता-पिता के बीच विवाद हो गया और महिला अपने मायके चली गई। बाद में जब बच्ची वापस लौटी, तो बुआ उसे उसकी मां के पास छोड़ गई। पिता के साथ जाने से इनकार करने पर सामने आई सच्चाई 3 फरवरी को जब आरोपी पिता अपनी पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचा, तो पत्नी ने साथ जाने से मना कर दिया। पिता ने बेटी को अपने साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन बच्ची ने भी इनकार कर दिया और अपनी मां को पूरी घटना बता दी। पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी जेल भेजा गया इसके बाद 4 फरवरी को महिला अपनी बेटी के साथ तेंदुआ थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और गुरुवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *