शिवपुरी में बर्थ-डे पार्टी के बाद मर्डर:शराब पीते समय विवाद हुआ तो दोस्तों ने पत्थर पटककर साथी को मारा; दोनों गिरफ्तार

शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में दोस्तों ने ही दोस्त की हत्या कर दी। जन्मदिन की पार्टी के बाद शराब के नशे में हुए विवाद में दो युवकों ने अपने साथी की जान ले ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार (2 फरवरी) को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 31 जनवरी की रात की है। मृतक राजन उर्फ राजेंद्र वंशकार अपने दोस्तों भज्जू उर्फ भगवानदास वंशकार और नरेंद्र पाल के साथ एक पार्टी में शामिल हुआ था। शराब पीने के दौरान उनके बीच विवाद शुरू हो गया, जो बाद में रास्ते में और बढ़ गया। सड़क किनारे मिला शव, पत्थर से कुचला गया गुस्से में आकर दोनों आरोपियों ने राजन पर पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में राजन की मौत हो गई। अगले दिन सुबह सड़क किनारे राजन का शव मिला, जिसे पत्थर से कुचला गया था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। विभिन्न धाराओं में केस दर्ज पुलिस ने अपराध क्रमांक 47/26 के तहत बीएनएस की धारा 103(1), 3(5) और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *