शिवपुरी में युवक से 4 हजार की ठगी:बाइक सवारों ने बातों में उलझाकर जेब से उड़ाए पैसे

शिवपुरी शहर की राजेश्वरी रोड पर शनिवार शाम ठगी की एक घटना सामने आई है। दो बाइक सवार युवकों ने एक व्यक्ति को बातों में उलझाकर उसकी जेब से 4 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जानकारी के अनुसार, शंकर कॉलोनी निवासी बालकिशन नामदेव आटे का कट्टा लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान राजेश्वरी रोड पर एक बाइक ने उन्हें हल्की टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और बालकिशन से बात करने लगा। बातचीत के दौरान उसने चुपचाप उनकी जेब से 4 हजार रुपये निकाल लिए। बातों में उलझाकर जेब पर हाथ साफ किया
घर पहुंचने पर जब बालकिशन ने अपनी जेब देखी तो पैसे गायब थे। इसके बाद उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार युवक उनकी जेब से पैसे निकाल रहा है। पीड़ित ने इस मामले की लिखित शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और उनकी तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *