शिवपुरी में राजेश्वरी मंदिर के पास झूमाझटकी; VIDEO:कांग्रेस जिलाध्यक्ष के भाई शामिल; नशे में बाइक टक्कर और कहासुनी के बाद हुआ विवाद

शिवपुरी शहर के राजेश्वरी मंदिर के सामने बुधवार रात दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झूमाझटकी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जबकि पुलिसकर्मी भी तुरंत पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल के छोटे भाई भरत अग्रवाल का नाम भी सामने आया है, जिससे यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने बताया कि उनके भाई भरत अग्रवाल बच्चों के कहने पर नई स्कूटी से उन्हें लेकर राजेश्वरी मंदिर दर्शन करने गए थे। उसी दौरान शराब के नशे में धुत कुछ युवक बाइक से आए और स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे झूमाझटकी की स्थिति बन गई। मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने जानकारी दी कि झूमाझटकी के बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया था। हालांकि, किसी भी पक्ष ने इस घटना के संबंध में कोई शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *