शिवपुरी में हत्या के विरोध में 7 घंटे चक्काजाम:खेत की मेढ़ को लेकर विवाद, 18 पर एफआईआर; अधिकारियों के आश्वासन पर माने परिजन

शिवपुरी के सीहोर थाना क्षेत्र के कांकर गांव में शनिवार की शाम हुए झगड़े में एक अधेड़ की मौत हो गई थी। इसके बाद रविवार को नाराज परिजनों ने भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कई मांगों को लेकर चक्काजाम कर गया। चक्काजाम और धरना प्रदर्शन करीब 7 घंटे तक चला, इसके बाद प्रशासन ने उचित मांगों को मानने का आश्वासन देकर जाम को जैसे तैसे हटवाया। यह था मामला जानकारी के अनुसार, खेत की मेढ़ और रास्ते को लेकर कांकर गांव के सरपंच राजा भैया गुर्जर और माखन राजावत के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार की देर शाम माखन राजावत ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर खेत पर पहुंचे सरपंच राजा भैया गुर्जर और भाई वीरेन्द्र गुर्जर, अभिषेक गुर्जर, भतीजे हरिओम गुर्जर, मौसा राधाकृष्ण गुर्जर, उनके बेटा सतेंद्र गुर्जर पर हमला कर दिया था। इस मारपीट में राधाकृष्ण गुर्जर (50) की मौत हो गई थी। वहीं सतेंद्र, अभिषेक और हरिओम को ग्वालियर के अस्पताल कराया गया था। 7 घंटे तक लगाया जाम घटना के बाद रविवार को सीहोर पुलिस राधाकृष्ण गुर्जर के शव का नरवर में पोस्टमॉर्टम कराना चाहा रही थी। लेकिन, परिजनों ने भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अस्पताल के बाहर चक्का जाम कर दिया। परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, आरोपियों द्वारा की गई करीब 40 बीघा अतिक्रमण की भूमि को कब्जा मुक्त कराने, आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलाने और पीड़ित परिवार को बन्दूक का लाइसेंस दिलाने की मांग की। इस दौरान मौके पर करैरा एसडीओपी शिव नारायण मुकाती सहित नरवर और सीहोर थाने का पुलिस बल मौजूद रहा था। लेकिन, परिजन मानने को राजी नहीं हुए। इसके बाद दोपहर दो बजे पुलिस ने जैसे-तैसे शव का पीएम कराया। अधिकारियों के आश्वासन पर माने लेकिन, नरवर-भितरवार मार्ग नहर के पास परिजनों ने शव रखकर वापस चक्काजाम कर दिया था। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ जाम शाम साढ़े चार बजे तक लगा रहा। बाद में करैरा एसडीएम और एसडीओपी के तीन दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों को पूरा करने के आश्वासन पर परिजन जाम से हटने को राजी हुए। 18 लोगों पर मामला दर्ज सीहोर थाना पुलिस ने सरपंच राजा भैया गुर्जर की शिकायत पर माखन राजावत पिता रूप सिंह, राजवीर पिता रूपसिंह राजावत, शिवराज पिता रूपसिंह, निहाल सिंह पिता रूपसिंह, मोहर सिंह पिता कोमल राजावत, नाहर सिंह पिता कोमल राजावत, सतेंद्र पिता कोमल राजावत, धर्मेंद्र पिता अशोक राजावत, दिलीप पिता अशोक, सतेंद्र पिता रामेश्वर, शिवम पिता दशरथ राजावत, हीरेंद्र पिता दशरथ, हरेंद्र पिता दशरथ, राहुल पिता माखन, मोहित पिता राजवीर, छोटू उर्फ अतुल पिता माखन, रमन पिता शिवराज, रिंकू उर्फ कन्हैयालाल पिता ओमप्रकाश तिवारी पर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *