लुधियाना| दरेसी थाना पुलिस ने जुआ-सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान सरकारी स्कूल के पास सेखेवाल रोड पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि शिवपुरी चौक के पास एक युवक दड़ा-सट्टा का अवैध धंधा कर रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर रेड कर आरोपी संदीप जस्सल उर्फ काली को रंगे हाथ काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1430 की नकदी बरामद हुई, जो सट्टेबाजी से संबंधित थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


