बंडा | सांदीपनि विद्यालय में उच्च माध्यमिक शिक्षक के रूप में कार्यरत शिवम यादव का चयन एमपीपीएससी सहायक प्राध्यापक रसायन विज्ञान पद के लिए हुआ है। यह सफलता उनके वर्षों के परिश्रम और समर्पण का प्रतिफल है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वे खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश शासन में सहायक औषधि विश्लेषक के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। यादव ने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे ईश्वर की कृपा और परिवार का अटूट विश्वास रहा है। उन्होंने विशेष रूप से अपने माता-पिता सविता यादव, मूरत प्रसाद यादव एवं बहन वीणा यादव के सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।


