शिवराज की आह पर संसद में तालियां:गजब बेइज्जती…महिला नेता ने चढ़ा लिए कार के शीशे; शादियों ने रोका विधायकों का रास्ता

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे दैनिक भास्कर ऐप पर मिलेगा। मामा का शायराना अंदाज, लोगों ने पूछ लिए सवाल
संसद में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का शायराना अंदाज दिखा। उन्होंने विपक्ष पर तंज करते हुए कहा- वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती, हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम..। इस पर सदन तालियों से गूंज उठा। शिवराज सिंह चौहान एमएसपी पर उपज खरीदी को लेकर राज्यसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हम रिकॉर्ड मात्रा में किसानों की उपज एमएसपी पर खरीदने का काम कर रहे हैं, जबकि यूपीए सरकार ने तो लागत पर 50% मुनाफा घोषित करने तक से मना कर दिया था। शिवराज सिंह ने राज्यसभा का ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया। जिस पर लोगों ने कई तरह के कमेंट किए। इनमें कुछ ये हैं – मंत्री विजयवर्गीय का विधानसभा अध्यक्ष को सुझाव
मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर शादियों का सीजन भारी पड़ गया। खासकर सत्र के आखिरी दिन सदन में ज्यादातर कुर्सियां खाली नजर आई। कई विधायक आए ही नहीं। आलम ये था कि जिन विधायकों ने सवाल लगाए थे, उनमें से भी कई शादियों के चलते सदन में मौजूद नहीं रह सके। किसी के परिवार में शादी थी, तो किसी के रिश्तेदार की। इस पर संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को एक सुझाव दे दिया। उन्होंने कहा कि शादी-ब्याह के सीजन में सत्र न बुलाएं। सत्र तय करने से पहले शादी के मुहूर्त देख लिए जाए। विजयवर्गीय की इस बात पर जमकर ठहाके लगे। कई विधायक दबी जुबान ये कहते नजर आए कि मंत्री जी कह तो सही रहे हैं। महिला कांग्रेस नेता ने कर दी कार्यकर्ता की फजीहत
देवास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की फजीहत हो गई। इसका वीडियो सामने आया है। हुआ यूं कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा हाल ही में देवास पहुंची थी। कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे। लेकिन वो कार से उतरी ही नहीं। इतना ही नहीं कार के शीशे तक चढ़ा लिए। इससे कार्यकर्ता मायूस नजर आए। महिला नेता से मिलने और उनके साथ फोटो खिंचवाने की उनकी हसरत धरी की धरी रह गई। हालांकि ये बताया गया कि अलका लांबा किसी मीटिंग में ऑनलाइन जुड़ी थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आने पर यूजर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि ये कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बेइज्जती है। तो कोई कह रहा है कि कांग्रेस नेताओं के इसी रवैये के कारण पार्टी की आज ये स्थिति हो गई है। .. बता दें कि रीना बोरासी को मप्र महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। रीना जब पदभार ग्रहण करने भोपाल आई तो अलका लांबा उनके साथ थी। दोनों नेता उज्जैन से रोड शो के रूप में देवास होते हुए भोपाल पहुंचे थे। इंदौर में सड़क पर आई कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी
इंदौर में कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई सड़कों पर आ गई है। कुछ कार्यकर्ता गांधी भवन के सामने मौन धरना प्रदर्शन करते नजर आए। इनका कहना है कि पार्टी ऐसे लोगों को तवज्जो दे रही है, जिन्होंने पार्टी को नुकसान पहुंचा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फूल छाप कांग्रेसी, जिन्होंने पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा ऐसे नेता को कोई पद नहीं दिया जाए। अब पार्टी इनकी कितनी सुनती है, ये तो पता नहीं, लेकिन कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर सामने आ गई है। बात खरी है सीरीज की ये कड़ी भी पढ़ें…
झुकेगा नहीं.. ‘पुष्पा’ की मोहन सरकार को चुनौती: मंत्री बोले- तो बंद हो जाएगा राशन-पानी मध्य प्रदेश में किसी ‘पुष्पा’ ने फिर सरकार को चेतावनी दी है। पहले वन विभाग के दफ्तर से चंदन का पेड़ काटकर चुरा ले गए थे। अब विधानसभा परिसर में चंदन का पेड़ काट दिया। चंदन चोरों ने ये दुस्साहस उस वक्त दिखाया, जब विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा था। पूरी खबर पढ़ें..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *